●●●समय रात भर का है●●●


समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है। 
फिर दोष ना देना मुझको कि दोष बस तुम्हारा है.......

 मांगी है मोहलते तेरे साथ साथ चलने की,
 इस विरह की अग्नि में सिर्फ खुद ही जलने की।
 सारे दुख हुए मेरे प्रेम बस तुम्हारा है।
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है ........

 रौनके बहुत होंगी पर चांदनी मिलेंगी ना,
 चाहते बहुत होंगी पर चाहते रहेंगी ना।
 काट ली राते सारी मैंने भोर बस तुम्हारा है,
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है.......

 वफाओं का है शहर चाहतों की रातें हैं,
 कुछ तुम्हारे संग के कुछ अकेली बातें हैं ।
पर मेरी सारी बातों में जिक्र बस तुम्हारा है,
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है.......

 डीपी को तुम्हारी सौ बार देखती हूं मैं,
 तुम्हारे एक मैसेज की राह देखती हूं मैं।
 हर किसी की कॉल पर नाम दिखता तुम्हारा है,
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है......

 विचलित मन की करुणा है हृदय शून्य सारा है, 
 बांध के रखी सांसे तेरे आने का सहारा है।
 आंखों से बहते पानी में बिंब बस तुम्हारा है,
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है......

 छोड़ दूं मैं जो सांसे फिर ताने ना मुझको देना तुम,
 मैं जो कहीं खो जाऊं फिर ढूंढना मुझे ना तुम।
 मेरी हस्त रेखा में नाम बस तुम्हारा है,
 समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है.......

Comments

  1. बेहद बेहद खूबसूरत अल्फ़ाज़ औऱ शानदार रचना मेरी प्यारी 👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻😍😍😍😍🌷🌷🌷🌷
    राधे राधे।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका

      Delete
  2. Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका

      Delete
  3. बेहद खूबसूरत शब्द दिल को छू जाने वाले 👌👌👍

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

////////हिंदी साहित्य आलोचना संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य/////////🌺🌺🌺🌺🌺

अब प्रेम का नाम मत लेना..

हिंदी में प्रथम