हिंदी में प्रथम
🇮🇳🇮🇳अल्पिका अवस्थी 🇮🇳🇮🇳
1. हिन्दी के प्रथम कवि - सरहपा
2. हिन्दी भाषा के लिए हिन्दी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया- शरफुद्दीन यजदी
3. हिंदी की प्रथम रचना -श्रावकाचार
4. हिंदी का प्रथम महाकवि - चन्दबरदाई
5. हिंदी का प्रथम महाकाव्य-पृथ्वीराज रासो
6. आधुनिक खड़ीबोली के प्रथम कवि- श्रीधर पाठक
7. खड़ीबोली हिंदी के प्रथम महाकवि- अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
8. खड़ीबोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य- प्रियप्रवास
9. हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक- आनन्द रघुनन्दन
10. हिंदी की प्रथम आत्मकथा- अर्धकथानक
11. हिंदी की प्रथम दलित आत्मकथा- अपने अपने पिंजरे
12. हिंदी की प्रथम जीवनी- दयानंद दिग्विजय
13. खड़ीबोली के प्रथम कवि- अमीर खुसरो
14. हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज- लक्ष्मीपुरा
15. हिंदी की प्रथम कहानी - इन्दुमती
16. हिंदी की पहली वैज्ञानिक कहानी- चन्द्रलोक की यात्रा
17. हिन्दी का प्रथम गघकाव्य - साधना
18. हिन्दी की प्रथम ऐतिहासिक कहानी- राखी बंद भाई
19. छायावाद का प्रथम काव्य संग्रह- झरना
20. हिन्दी की प्रथम अतुकांत रचना- प्रेम पथिक
21. खड़ी बोली गघ की प्रथम रचना- चन्द छन्द बरनन की महिमा
22. परिमार्जित शुद्ध खड़ी बोली गघ की प्रथम रचना- भाषा योग वशिष्ठ
23. छायावाद शब्द का प्रथम प्रयोग कर्ता - मुकुटधर पाण्डेय
24. प्रगतिवाद शब्द का प्रथम प्रयोग कर्ता - गजानन माधव मुक्तिबोध
25. प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग कर्ता -नंद दुलारे वाजपेई
26. नई कविता शब्द का प्रथम प्रयोग कर्ता - अज्ञेय
27. हिंदी का प्रथम गीतिनाट्य- करुणामय
28. हिन्दी मे दोहा चौपाई शैली का प्रथम प्रयोग - सरहपा
29. रीतिकाव्य का प्रथम ग्रंथ- हिम तरंगिणी
30. हिंदी मे रचना करने वाले प्रथम मुस्लिम कवि - अब्दुल रहमान
31. दक्षिणी भारत मे खड़बोली मे रचना करने वाले प्रथम मुस्लिम कवि- मुल्ला वजही
32. गीतिकाव्य शब्द का प्रथम प्रयोग- लोचन प्रसाद पाण्डेय
33. हिंदी में सूफी काव्य परंपरा की प्रथम रचना-चंद्रायण 1379 (मुल्ला दाऊद)
34. हिंदी में छंद शास्त्र की प्रथम रचना -छंद माल (केशवदास)
35. हिंदी के प्रथम गीतकार -विद्यापति
36. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कब हुआ -1975 नागपुर
37. हिंदी में स्वच्छंदतावाद शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया-मुकुटधर पांडे
38. हिंदी का प्रथम रेखा चित्र -बोलती प्रतिमा 1937 (
श्रीराम शर्मा)
39. हिंदी का प्रथम रेखाचत्र संग्रह-
पद्म पराग (पद्म सिंह शर्मा 1929)
40. हिंदी के प्रथम मार्क्सवादी आलोचक-शिवदान सिंह चौहान
41. हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास -परीक्षागुरु1882 (लाला श्रीनिवास दास)
42. हिंदी में आख्यायिक शैली का प्रथम मौलिक उपन्यास-श्यामा सपना 1885 (ठाकुर जगमोहन सिंह)
43. हिंदी का प्रथम ऐतिहासिक उपन्यास -ह्रदय हरनी/
आदर्श रमणी 1990 (किशोरी लाल गोस्वामी)
44. हिंदी का प्रथम आंचलिक उपन्यास -मैला आंचल 1954 (फणीश्वर नाथ रेणु)
45. हिंदी का प्रथम जीवन चरितात्मक उपन्यास-झांसी की रानी 1946 (वृंदावन लाल वर्मा)
46. हिंदी का प्रथम राजनैतिक उपन्यास -प्रेमाश्रम 1922 ( मुंशी प्रेमचंद्र)
47. हिंदी का प्रथम दलित उपन्यास -छप्पर 1994 (जयप्रकाश कर्दम)
48. स्मृति शैली में लिखा गया हिंदी का प्रथम उपन्यास -देहाती दुनिया 1926 (आचार्य शिवपूजन सहाय)
49. हिंदी का प्रथम जासूसी उपन्यास -अद्भुत लाश 1896 (गोपाल राम गहमरी)
50. हिंदी का पहला तिलस्मी अय्यारी उपन्यास-चंद्रकांता1891 (देवकीनंदन खत्री)
51. हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक -जानकी मंगल 1868 (शीतला प्रसाद खत्री)
52. हिंदी का प्रथम दुखांत नाटक -रणधीर प्रेम मोहिनी 1878 (लाला श्रीनिवास दास)
53. हिंदी का प्रथम अनुदित नाटक -शकुंतला 1863 (राजा लक्ष्मण सिंह)
54. हिंदी का प्रथम प्रतीकात्मक नाटक -कामना 1927 (जयशंकर प्रसाद)
55. हिंदी की प्रथम एकांकी -एक घूंट(जयशंकर प्रसाद)
56. हिंदी के प्रथम आलोचक -बालकृष्ण भट्ट (सच्ची समालोचना संयोगिता स्वयंवर हिंदी प्रदीप में)
57. हिंदी में आलोचना संबंधी पहली पुस्तक -हिंदी कालिदास की आलोचना 1901 (महावीर प्रसाद द्विवेदी)
58. हिंदी के प्रथम आलोचनात्मक इतिहासकार -आचार्य रामचंद्र शुक्ल
59. हिंदी के प्रथम तुलनात्मक आलोचक -पदमसिंह शर्मा
60. हिंदी के प्रथम सौष्ठववादी आलोचक-नंददुलारे वाजपेई
61. हिंदी के प्रथम प्रभाववादी आलोचक-शांतिप्रिय द्विवेदी
62. हिंदी के प्रथम रसवादी आलोचक - रामचंद्र शुक्ल
63. हिंदी के प्रथम निबंधकार -भारतेंदु हरिश्चंद्र
64. हिंदी के प्रथम कलात्मक एवं प्रौढ़ निबंधकार-रामचंद्र शुक्ल
65. हिंदी में तुलनात्मक आलोचना संबंधी पुस्तक -बिहारी व शादी की तुलना 1907 (पद्म सिंह शर्मा)
66. हिंदी के प्रथम यात्रा वृत्तांत लेखक -भारतेंदु हरिश्चंद्र (सरयू पार की यात्रा1871)
67. पुस्तक के रूप में प्रकाशित हिंदी का प्रथम यात्रा वृतांत -लंदन यात्रा (1883 श्रीमती हर देवी)
68. तुलनात्मक शैली में रचित हिंदी का प्रथम यात्रा वृतांत -लंदन का यात्री (1884 भगवान दास वर्मा)
69. पत्रात्मक शैली में लिखा गया हिंदी का प्रथम यात्रा वृतांत-मेरी यूरोप यात्रा 1932 (गणेश नारायण सोमानी)
70. निबंधात्मक शैली में हिंदी का प्रथम यात्रा वृतांत -ज्ञान के उद्यान में 1937 ( सत्यदेव परिव्राजक)
71. डायरी शैली में लिखा प्रथम यात्रा वृतांत -मेरी तिब्बत यात्रा 1937 (राहुल सांकृत्यायन)
72. औपचारिक शैली में रचित हिंदी का प्रथम यात्रा वृतांत -उत्तराखंड के पथ पर 1936 (प्रोफेसर मनोरंजन)
73. हिंदी का प्रथम पत्र साहित्य संग्रह -स्वामी दयानंद के पत्र 1904 (मुंशीराम)
74. हिंदी साहित्य का प्रथम ऐतिहासिक ग्रंथ -शिव सह सरोज
75. हिंदी में साक्षात्कार विधा की प्रथम पुस्तक कवि दर्शन (बेनी माधव शर्मा)
76. हिंदी साहित्य का पहला प्रमाणिक इतिहास ग्रंथ-हिंदी साहित्य का इतिहास
77. हिंदी में नखसिख वर्णन परंपरा की प्रथम रचना- राउलवेल 10 वीं शताब्दी
78. हिंदी की पहली रचना जिसमें बारहमासा का वर्णन मिलता है -बीसलदेव रासो 1155 (नरपति नल्ह)
79. रासो परंपरा की प्रथम रचना- खुमान रासो (नौवीं शताब्दी दलपति विजय)
80. रास परंपरा की प्रथम रचना -भारतेश्वर बाहुबली रास 1184 (शालिभद्र सूरी)
81. हिंदी की प्रथम आदि कवयित्री-मीराबाई
82. हिंदी का प्रथम समाचार पत्र -उदंत मार्तंड (30 मई 1826 कोलकाता संपादक पंडित युगल किशोर)
83. हिंदी का प्रथम दैनिक समाचार पत्र -समाचार सुधावर्षण (1854 कोलकाता श्यामसुंदर सेन)
84. हिंदी का प्रथम काल विभाजन करने वाला इतिहासकार -जॉर्ज ग्रीयर्शन
🙏🙏धन्यवाद🙏🙏
बहुत सुंदर
ReplyDelete