●●●मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की कोशिश करना●●●
मेरी अंतिम श्वास तक ,
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण
करने की कोशिश करना......
पलाश पुष्पों की वरमाला पहनाकर,
मुझे अपनी वनिता
बनाने की कोशिश करना......
मेरी अंत्येष्टि क्रिया तुम्हारे हाथ हो,
मेरी अस्थियां अपनी अंजलि से,
विष्णुपदी तक पहुंचाने की
कोशिश करना।
मेरी अंत्येष्टि तक
मेरे साथ रहने की कोशिश करना......
जड़ता अनिमेष द्वार को निहारती है,
हृदय प्रचंड रूप लिए हुए हैं,
नेत्रों को अश्रुलीन होने से पूर्व,
समक्ष आने की कोशिश करना .......
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की
कोशिश करना.....
अध्यक्षर शुष्क कंठ को रूंधे है ,
हृदय मे वेदना के पषाण टूटते हैं ।
मृत्यु अनहलक वाचनकारी ,
चतुर्दिक दिखती हाहाकारी ।।
खोज पथ मार्ग कोई ,
मुझ तक पहुंचने की कोशिश करना........
मेरी अन्तिम इच्छा पूर्ण करने
की कोशिश करना.........
एषणा हृदय मे मात्र यही,
आवसाद नहीं है और कोई ।
ठहर श्वास अंतिम का हो जब,
अभ्यागत देख नयन ढाके तब।।
नही याचना दिव की मुझको,
अंतस्थ हृदय में रखने की
कोशिश करना .........
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की कोशिश करना............
मरणोपरांत भी अनंत तक ,
हृदय तुम्हारी चाह करेगा ,
जो तल तक की गहराई में ,
छिपी हुयी आसक्ति है,
उसकी आंतरित तरंगों को
छूने की कोशिश करना.....
मेरी अन्तिम इच्छा पूर्ण करने की
कोशिश करना ........
मंदाकिनी की शीत छीट,
हंस्ताजंलि में भर लाना।
अपनी पसंद के कुसुम,
पुष्पांजलि मे अर्पित करना।।
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की कोशिश करना.........
इत्र स्वर्ण गंध वाला,
पद्म पराग मधुकलश को,
मुझ तक लाने की कोशिश करना........
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की
कोशिश करना.......
औदाव्हिक वस्तुओं को,
शव पर अर्पित करना ।
पीत वसन कर्ण कुसुम से ,
मुझको अनुमोदित करना।।
अनूदित बातें स्मरण कर
मुझको स्वयं में जीवित रखना.......
मेरी अंतिम इच्छा पूर्ण करने की कोशिश करना.........!
Comments
Post a Comment