●●●समय रात भर का है●●●
समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है। फिर दोष ना देना मुझको कि दोष बस तुम्हारा है....... मांगी है मोहलते तेरे साथ साथ चलने की, इस विरह की अग्नि में सिर्फ खुद ही जलने की। सारे दुख हुए मेरे प्रेम बस तुम्हारा है। समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है ........ रौनके बहुत होंगी पर चांदनी मिलेंगी ना, चाहते बहुत होंगी पर चाहते रहेंगी ना। काट ली राते सारी मैंने भोर बस तुम्हारा है, समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है....... वफाओं का है शहर चाहतों की रातें हैं, कुछ तुम्हारे संग के कुछ अकेली बातें हैं । पर मेरी सारी बातों में जिक्र बस तुम्हारा है, समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है....... डीपी को तुम्हारी सौ बार देखती हूं मैं, तुम्हारे एक मैसेज की राह देखती हूं मैं। हर किसी की कॉल पर नाम दिखता तुम्हारा है, समय रात भर का है इंतजार बस तुम्हारा है...... विचलित मन की करुणा है हृदय शून्य सारा है, बांध के रखी सांसे तेरे आने का सहारा है। आंखों से बहते पानी में बिंब...